ब्रेकिंग न्यूज़: पत्नी ने बेलन से पीट-पीटकर कर पति को उतारा मौत के घाट, जानिये पूरा मामला

सोनीपत । आज एक ऐसा मामला सामने आया है. इसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते. अक्सर मजाक में ऐसा बोला जाता है कि पत्नी पति की बेलन से पिटाई करती है. आज सामने आए इस मामले में पत्नी ने बेलन से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी.यह मामला हरियाणा के सोनीपत के बंदेपुर का है. पति का खून से लथपथ शरीर चारपाई पर मिला.

Police Photo

 मौके पर पहुंची पुलिस

मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस वहा पहुंची. वहां से पुलिस ने बरामद किया, सिर पर  बेलन मार मार कर उसने  अपने पति की हत्या कर दी.  मुंह पर चादर और चुनरी बांध रखी थी. भाई का कहना है कि आरोपियों ने मृतक के फोन से फोन करके उसे यह सूचना दी. यहां पहुंचा तो ताला लगा हुआ था.

सोनू द्वारा यह आरोप लगाया गया कि रविवार सुबह सोमबीर ने नरेंद्र के फोन से फोन किया था.उन्होंने नरेंद्र का काम तमाम कर दिया है.रेखा ने भी हत्या की बात कही थी.अपने आसपास के लोगों के साथ मिलकर ताला तोड़ा तो देखा कि नरेंद्र का शरीर पूरा लव लुहान पडा था. नरेंद्र के दोनों बच्चों का भी कुछ पता नहीं है.

 भाई ने की पुलिस को शिकायत

उसके भाई सोनू ने सदर थाने में शिकायत में बताया कि नरेंद्र की शादी 22 साल पहले पिपली खेड़ा की रेखा से हुई थी. उनमे कई सालों से अनबन चल रही थी. इसी के चलते 1 साल तक रेखा आर्य नगर की पत्थर वाली गली निवासी सोमबीर के साथ रही. वह 3 महीने पहले ही यहां वापस आई थी. और उसने पंचायत में पति के साथ रहने की बात कही थी. सदर थाना अधिकारी ने बताया है अभी दोनों आरोपी फरार है.  उनका कोई पता नहीं चल पाया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.