Haryana Panchayat Election: सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतें होगी मालामाल, सीएम ने की लाखों रुपए देने की घोषणा

चंडीगढ़, Haryana Panchayat Election | हरियाणा की मनोहर सरकार द्वारा 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों, सरपंच, पंच, जिला परिषदों व पंचायत समितियों के सदस्यों को प्रोत्साहन राशि देने का बड़ा फैसला लिया गया है. प्रदेश सरकार के इस फैसले पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे चुनावों में सौंदर्यपूर्ण माहौल स्थापित होगा.

Haryana Panchayat Election 2022

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार चाहती है कि अधिक-से-अधिक गांवों में सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाए ताकि गांवों में 36 बिरादरी का भाईचारा कायम रहें. चुनाव तो आते-जाते रहते हैं लेकिन राजनीति में पड़कर हमें अपने भाईचारे को खराब नहीं करना चाहिए.

प्रस्ताव के अनुसार, पंचायत चुनावों में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके अलावा सर्वसम्मति से चुने जाने वाले सरपंच तथा पंच को क्रमशः 5 लाख रुपये व 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. इसी प्रकार सर्वसम्मति से चुने जाने वाले जिला परिषदों के सदस्यों तथा पंचायत समितियों के सदस्यों को क्रमशः 5 लाख रुपये व 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि सर्वसम्मति से होने वाले चुनाव से समाज में एकता और भाईचारे की नींव मजबूत होती है. चुनावी झगड़े नहीं होते, साथ ही चुनावी खर्च भी कम हो जाता है. सर्वसम्मति से चुने जाने वाले प्रतिनिधियों के गांव में सरकार को इलेक्शन करवाने की जरूरत नहीं रहेगी तो आर्थिक बोझ कम होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.