नवंबर में इन चार राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, होंगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

ज्योतिष | जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति शुभ स्थिति में होता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उन लोगों को अपने जीवन में काफी सफलताएं मिलती है. बता दे कि 29 जुलाई से ही बृहस्पति मीन राशि में वक्री है, जिसका कई राशि के जातकों पर अशुभ प्रभाव पड़ रहा है. अब आने वाली 24 तारीख को गुरु मार्गी होने जा रहे हैं. गुरु ग्रह की अपनी राशि में सीधी चाल, कुछ राशि के जातकों की परेशानियों को खत्म कर देगी.

Jyotish Rashi Grah

इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि :- कर्क राशि वालों के लिए गुरु आय में बढ़ोतरी करेगा, साथ ही धन की प्राप्ति होगी. इनकम के नए-नए स्रोत बनेंगे. निवेश करने पर भी आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे. व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आपका दांपत्य जीवन भी काफी सुखमय रहने वाले हैं.

वृषभ राशि :- बृहस्पति की सीधी चाल वृषभ राशि के जातकों को शुभ परिणाम देगी. पदोन्नति और वेतन में वृद्धि की प्रबल संभावनाएं बन रही है. व्यापारियों को भी काफी लाभ होगा, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होंगी. जल्द आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

कन्या राशि :- कन्या राशि के जातकों को बृहस्पति काफी पदोन्नति देने वाला है, व्यापार में लाभ के योग बन रहे. पुराने मामलों का समाधान होगा. पैसों की कमी से निजात मिलेगी. सेहत भी अच्छी बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि :- मार्गी बृहस्पति वृश्चिक राशि के जातकों के लिए काफी शुभ होगा. इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं, रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. करियर में भी लाभ होगा. पदोन्नति की संभावनाएं बन रही है, आप को सम्मानित किया जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.