हरियाणा में Petrol- Diesel की नई कीमतें जारी, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नया रेट

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों द्वारा शुक्रवार यानि आज हरियाणा में पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है. तेल कंपनियों ने आमजन को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया है. आज पेट्रोल और डीजल के रेट में मामूली बढ़त देखने को मिली है, जिसके बाद हरियाणा में जारी नई कीमतों के अनुसार, आज पेट्रोल 96.74 रुपए प्रति लीटर तो वही डीजल 89.61 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 3

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम की बात करें तो यहां आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.18 रुपए जबकि डीजल 90.05 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है.  औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.51 रुपए जबकि डीजल 90.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. हरियाणा के सिरसा जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे ज्यादा बनी हुई है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 98.08 रुपए खर्च करने होंगे जबकि डीजल के भाव 91.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

वहीं, राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 20 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में आज एक लीटर पेट्रोल 96.20 रुपए तो वहीं, डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में जब कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखने को मिलती हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

SMS से जानें ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें आप घर बैठे एसएमएस के जरिए भी पता कर सकते हैं. इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग- अलग होता है जो आपको IOCL की अधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.