बुध और सूर्य के बुधादित्य योग से इन 6 राशि के जातकों की लगी लॉटरी, इन जातकों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | 13 नवंबर को बुध देव ने तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश किया था. वहीं, 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव भी इस राशि में आए थे, जिस वजह से बुधादित्य योग का निर्माण हुआ था. अब 3 दिसंबर को बुध के राशि परिवर्तन के साथ ही बुधादित्य योग समाप्त हो जाएगा. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, वृश्चिक राशि में बुधादित्य योग 3 दिसंबर तक बना रहेगा. इस योग की वजह से छह राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही 6 राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

Jyotishi

बुध देवता इन राशि के जातकों की चमकाएगा किस्मत

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और बुध का बुधादित्य योग काफी शुभ रहने वाला है. संतान पक्ष से भी आपको अच्छी खबर मिलेगी. परीक्षा के परिणाम आपके अनुकूल रहने वाले हैं. आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी.

कन्या राशि: वृश्चिक राशि में बना बुधादित्य योग कन्या राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होने वाली है. साथ ही, आपको भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे.

तुला राशि: इस योग की वजह से तुला राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा. सरकारी योजनाओं में निवेश करने से भी लाभ होगा. खर्चों में कटौती के साथ पैसों की बचत बढ़ेगी.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

वृश्चिक राशि: मौजूदा समय इस राशि के जातकों के लिए अति उत्तम है. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, पिता का सहयोग मिलेगा. आप जिस भी काम को शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी. लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे.

मकर राशि: बुधादित्य योग की वजह से आप पहले से ज्यादा मुनाफा कमाएंगे. दोस्तों रिश्तेदारों के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे, लंबे समय से कर्ज में फसा पैसा वापस मिलने की भी संभावनाएं बन रही है.

कुंभ राशि: सूर्य और बुध के बुधादित्य योग की वजह से इस राशि के जातकों को भरपूर लाभ होगा. आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए बड़ा ही शुभ रहेगा. व्यापार में खूब लाभ मिलेगा, आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.