यह शेयर करेगा निवेशकों को मालामाल, अगले 3 महीनों में टॉप पर पहुंच सकती है कीमतें

नई दिल्ली, Share Market | यदि आप भी नए साल पर शेयर बाजार में मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है. शेयर बाजार में मुनाफा कमाने के लिए आप PSP प्रोजेक्ट के शेयर पर दांव लगा सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इस कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह दी है. इन शेयरों को खरीद कर आप 3 महीने में 20% तक का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट की बात की जाए तो PSP प्रोजेक्ट का ऑर्डर बुक अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है जो कि लगभग 5,100 करोड़ रूपये है.

share

नए साल पर यह शेयर करेगा निवेशकों को मालामाल

इसमें कंपनी के रेजिडेंशियल प्रोडक्ट, इंस्टीट्यूशनल, सरकारी इंफ्रा, प्राइवेट रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट शामिल है. केंद्र सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर होने की वजह से इन कंपनियों को फायदा मिलने वाला है. वहीं, भारत में रियल एस्टेट इंडस्ट्री में सुधार होगा और कंस्ट्रक्शन सेगमेंट में उभरते मोको की वजह से भी कंपनी को लाभ होने वाला है.

ब्रोकरेज हाउस की मानें तो इस कंपनी के शेयर मौजूदा स्तरों से भी उच्च कीमतों पर जाएंगे.  इन शेयरों पर 616 रूपये स्टॉप लॉस के साथ 825 रूपये का टारगेट है. 1 से 3 महीने के अंदर शेयर इन कीमतों तक पहुंच जाएंगे. बीते दिन यह शेयर गिरावट के साथ 689.90 रूपये पर बंद हुए. पिछले 5 दिनों में इन शेयरों की कीमत 2.50% तक चढ़ी है. वहीं, पिछले 1 महीने में करीब कीमतों में 8 फ़ीसदी तक उछाल दर्ज किया गया है. इस साल इस स्टॉक में 39 % से ज्यादा का उछाल देखा गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.