हरियाणा में सब्ज़ियों की खेती करने वाले किसानों को मिलेगी सब्सिडी, ऐसे उठाए लाभ

चंडीगढ़ | सब्जी उगाने वाले किसानों के लिए सरकार स्टेकिंग पद्धति पर 50 से 90 प्रतिशत सब्सिडी देगी. बागवानी किसानों के लिए यह एक अच्छा तरीका है और इसे अपनाकर काफी मुनाफा कमाया जा सकता है. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को हॉर्टिकल्चर पोर्टल हार्ट हरियाणा स्कीम डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

Poly House

हरियाणा सरकार ने सब्ज़ियों की खेती करने वाले किसानों के लिए विशेष अनुदान योजना चलाई है. योजना का लाभ उठाने हेतु मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत https://hortnet.gov.in पोर्टल पर आवेदन करें. सामान्य वर्ग के लिए 5 एकड, एससी शिवालिक एरिया के लिए 1 एकड तक का अनुदान मिलेगा.

वहीं, हाईटेक और अत्याधुनिक युग में किसानों को नई तकनीक अपनाने से कई लाभ मिल रहे हैं. सब्जियों की खेती में स्टेकिंग एक ऐसा तरीका है, जिसे अपनाकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. नई तकनीकों से खेती करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे सारी जानकारी मिलती है और दूसरी बात यह है कि इनसे फसलों का लाभ और उपज भी बढ़ती है. बांस और लोहे की डंडी पर अलग-अलग सब्सिडी दी जाती है.

62,500 रुपये प्रति एकड़ की लागत से बांस की डंडी के लिए 31250 रुपये से 56250 रुपये तक और लोहे की स्टेकिंग की कीमत 1 लाख 41 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 70500 रुपये से 1,26,000 रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है. बाँस की लकडी और लोहे की स्टकिंग पर अधिकतम अनुदान क्षेत्र 1 से 2.5 एकड़ है. इसके बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट और फोन नंबर 0172-2582322 पर प्राप्त की जा सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.