करनाल । आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल करनाल में हॉस्टल वार्डन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब असिस्टेंट और कई अन्य पदों पर भर्तियां मांगी गई है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं. पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन भेजने का पता, आवेदन शुल्क आगे दिए गए हैं इसीलिए आपसे निवेदन है कि पोस्ट को अंत तक पढ़े.
महत्वपूर्ण तिथि ( Important date)
आवेदन शुरू होने की तारीख ( Form Starting Date)
आवेदन शुरू होने की तारीख 10 सितंबर 2021
आवेदन करने की अंतिम तारीख ( Last date to apply)
इन पदों पर आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2021 है.
इंटरव्यू की तारीख ( Date of interview)
इंटरव्यू के बारे में अभी कोई भी सूचना नहीं दी गई है. इसके बारे में उम्मीदवारों को बाद में बता दिया जाएगा.
आवेदन शुल्क ( Application fee)
इन पदों पर आवेदन के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
आयु सीमा ( Age limits)
इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन भेजने का पता ( Address to send post)
उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं.
आवेदन भेजने का पता – आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल मोर माजरा करनाल हरियाणा -132046.
ईमेल आईडी – akmmgkni@gmail.com
वेतन मान ( Salary)
उम्मीदवारों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मापदंडों के अनुसार वेतन दिया जाएगा.
कार्यस्थल ( Job location)
चयनित उम्मीदवारों को करनाल (हरियाणा) में कार्य करना होगा.
चयन प्रक्रिया ( Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
शैक्षणिक योग्यता ( Qualification Details)
हॉस्टल वार्डन
इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार स्नातक पास होने चाहिए.
कंप्यूटर ऑपरेटर
इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर साइंस से बीएससी पास या उम्मीदवार दसवीं पास होना चाहिए तथा उसके पास इस विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर में कार्य करने का 12 साल का अनुभव होना चाहिए.
लैब अटेंडेंट
इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार विज्ञान विषय से दसवीं पास या सेकंड डिवीजन विज्ञान विषय से दसवीं पास तथा उम्मीदवार के पास इस क्षेत्र में 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.
आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज ( Documents Related to application form)
- आधार कार्ड
- जन्मतिथि हेतु जन्म प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- अगर उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र
- एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
नोट
उम्मीदवारों को ध्यान रहे की इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन भेज सकती हैं.
