हरियाणा के युवाओं को सीएम सैनी ने दी बड़ी खुशखबरी, मिलेगी 2 लाख सरकारी नौकरियां

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है. कल यानि रविवार को मुख्यमंत्री खरखौदा में एक रैली में पहुंचे थे. इस रैली के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि जल्द ही हरियाणा के 2 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएगी.

Nayab Singh Saini

हरियाणा के विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कसर

उनकी सरकार हर हरियाणवी के विकास के लिए सुशासन और पारदर्शिता में भरोसा रखती है, जो एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में योगदान प्रदान करना की इच्छा रखता है. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, 15 जिलों के लिए उमस का अलर्ट; जानें कब लौटेगी बारिश

2 लाख युवाओं को दी जाएगी नौकरियां

रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र के मुताबिक जल्द ही 2  लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएगी. इनमें से 34 हजार युवाओं को पहले ही रोजगार दिया जा चुका है. नए साल में पुलिस और अन्य विभागों में नौकरियों के मौको का ऐलान किया जाएगा. ऐसे में नए साल के अवसर पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा तोहफा मिल सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.