चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई 2025 को ग्रुप सी के सरकारी पदों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में करीबन साढ़े 13 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. आयोग की तरफ से परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है. यह परिणाम हाल ही में दिसंबर महीने में जारी हुआ है और अब दूसरे चरण की परीक्षा होगी.
पुलिस में होगी बंपर भर्ती
जी हां! अब उम्मीदवारों को मेंस एग्जाम देना होगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जल्दी आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. कहा जा रहा है कि सबसे पहले पुलिस की भर्ती होगी. खबरों के अनुसार, पुलिस के बंपर पदों पर भर्ती आने वाली है. ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. आप भी संयुक्त पात्रता परीक्षा में शामिल हुए थे और पास हुए हैं, तो आज हम आपके लिए खाली पदों का ब्यौरा लेकर आए है.
इन पदों पर होंगी भर्तियां
हम आपको बताने वाले हैं कि कौन- कौन से पदों पर भर्तियां आएंगी. बता दें कि यह सिर्फ एक अनुमान है अभी तक आयोग की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है कि किस डिपार्टमेंट में कितनी भर्तियां की जाएंगी.
HSSC CET Mains में आने वाली भर्तियां
- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पुरुष: 6000
- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल महिला + दुर्गा शक्ति: 1500+
- हरियाणा पुलिस IRB: 1000
- MPHW: 700+
- ITI इंस्ट्रक्टर: 600+
- हेल्थ डिपार्टमेंट: 2500+
- ALM / SA: 5000 के आसपास
- ड्राइवर और कंडक्टर: 4000+
- सब इंस्पेक्टर पुलिस पुरुष व महिला: 500+
- सब इंस्पेक्टर कोऑपरेटिव सोसाइटी: 300+
- जेल वार्डर: 1000+
