आर्थिक एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग हरियाणा में आई भर्ती, 40 हज़ार रुपए मिलेगा वेतन

जॉब डेस्क । हरियाणा इकनोमिक एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग द्वारा यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपने आवेदन भेज सकते हैं. आपको बता दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भेजने होंगे. भर्ती से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का तरीका,आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि आगे दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को अंत तक पढ़े.

Job

महत्वपूर्ण तिथियां ( Important Dates)

आवेदन शुरू होने की तारीख ( Form Starting Date)

इन पदों के लिए आवेदन 26 जनवरी 2022 से शुरू हो चुके हैं.

आवेदन करने की अंतिम तारीख ( Last Date To Apply)

उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 फरवरी 2022 तक अपने आवेदन भेज सकते हैं.

आवेदन शुल्क ( Application Fee)

इन पदों पर आवेदन भेजने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. अर्थात यह भर्तियां निशुल्क की जाएगी.

कुल पद ( Total Post)

कुल 20 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

आयु सीमा ( Age Limits )

इन पदों पर आवेदन बेचने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिसूचना जारी होने वाली तिथि के अनुसार 40 वर्ष से कम होनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता ( Qualification Details)

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार राजकीय अथवा केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर होने चाहिए.

चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन है ESA हरियाणा के नियमों के अनुसार किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

आवेदन कैसे करें ( How To Apply )

  • इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भेजने होंगे.
  • उम्मीदवार आर्थिक एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.esharyana.gov.in पर जाकर अपने आवेदन भेज सकते हैं.
  • आर्थिक एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपनी एप्लीकेशन प्रक्रिया को शुरू करें.
  • अपनी मूलभूत जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि भरे.
  • जरूरी दस्तावेजों तथा अपनी फोटोग्राफ और हस्ताक्षर बताए गए फॉर्मेट के अनुसार अपलोड करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. आपका एप्लीकेशन फॉर्म जमा हो जाएगा.

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज ( Documents Related To Application Form)

  • आधार कार्ड
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र ( यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है )
  • एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • उम्मीदवारों से अनुरोध है कि और अधिक जानकारी देखने के लिए वह आर्थिक एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है.

Apply Online:- Click Here

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.