हरियाणा पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, आवेदकों को उम्र में मिलेगी रियायत

चंडीगढ़ | जो भी युवा हरियाणा पुलिस में शामिल होना चाहते हैं उन्हें हरियाणा सरकार की तरफ से बड़ी राहत प्रदान की गई है. हरियाणा की सैनी सरकार ने पुलिस में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. प्रदेश सरकार की तरफ से पुलिस भर्ती के नियमों में अहम संशोधन करते हुए उन अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित किया है, जो भर्ती प्रक्रिया में देरी होने की वजह से आयु सीमा पार कर चुके थे.

HSSC

उम्र में विशेष रियायत

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस बारे में एक बड़ा बयान जारी किया है. अध्यक्ष की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि 2024 की रद्द हुई भर्ती के सभी आवेदकों को उम्र में विशेष छूट दी जाएगी.

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संवेदनशील दृष्टिकोण के चलते यह फैसला लिया गया है. इस बदलाव का सबसे ज्यादा लाभ उन हजारों युवाओं को मिलेगा जिन्होंने विज्ञापन संख्या 14/2024 के अंतर्गत अप्लाई किया था. आयोग का मानना है कि प्रशासनिक कारणों से रद्द हुई भर्ती की वजह से युवाओं का नुकसान नहीं होना चाहिए.

सरकार ने उठाया सराहनीय कदम

इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने पुराने आवेदकों के लिए आयु सीमा के नियमों को फ्लैक्सिबल बनाने की तरफ कदम बढ़ाया है. युवाओं के भविष्य को देखते हुए आयोग और सरकार का यह कदम काफी सराहनीय है.

चेयरमैन ने ऐलान किया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान गर्भवती महिला अभ्यर्थियों को विशेष छूट दी जाएगी. अब उन्हें स्वास्थ्य खतरे में डालकर दौड़ में भाग लेने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उनके लिए फिजिकल टेस्ट को स्थगित किया जाएगा और उनके लिए भविष्य में मौका सुरक्षित रखा जाएगा. इस कदम यह प्रदर्शित होता है कि सरकार महिला सशक्तीकरण और उनके स्वास्थ्य के प्रति कितनी प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

कल से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

जैसा कि आप सब जानते हैं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से नए साल के मौके पर पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इन पदों की आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू होने जा रही है. आयोग की तरफ से इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क को भी पूर्ण रूप से माफ कर दिया गया है यानी कि युवाओं को आवेदन करने के लिए कोई भी फीस नहीं देनी है.

HSSC चेयरमैन की तरफ से युवाओं को आश्वासन दिलाया गया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी होगी. इसी के साथ- साथ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 3112 अन्य पदों के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.