HSSC ने जारी की दुर्गाशक्ति लिखित परीक्षा की आंसर की, अभी यहां से देखें

पंचकुला । हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC) दवारा हरियाणा पुलिस दुर्गा शक्ति की आंसर की आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है. आप जानते हैं कि हरियाणा पुलिस फीमेल कांस्टेबल दुर्गा शक्ति के 698 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 दिसंबर 2021 को प्रातः सत्र में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए लगभग 1.68 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे लेकिन लिखित परीक्षा में सिर्फ 45% आवेदकों की उपस्थिति दर्ज हुई. दुर्गा शक्ति की यह लिखित परीक्षा राज्य के 11जिलों में 12 दिसंबर को आयोजित हुई थी. आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने अंको का आकलन कर सकते हैं.

HSSC 2

ऐसे देखे आंसर की

  • अभ्यर्थी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए लिंक से दुर्गा शक्ति परीक्षा की आंसर की देख सकते हैं.
  • सबसे पहले दुर्गा शक्ति आंसर की PDF को डाउनलोड करें.
  • आंसर की में सभी कोड कर्मबद्ध तरीके से दिए गए हैं.
  • अपने कोड को खोजें और दिए गए आंसर की पीडीएफ के उत्तरों को अपने क्वेश्चन पेपर से मिलाएं.
  • इस तरह से उम्मीदवार अपनी लिखित परीक्षा के अंकों का आकलन कर पाएंगे. आवेदक पता लगा सकते हैं कि आयोग ने किस उत्तर को सही माना है.
  • उम्मीदवार इस लिंक से भी दुर्गा शक्ति परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

Click Here To Download

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.