HSSC ने जारी किया हरियाणा पुलिस SI महिला का रिजल्ट, यहां देखें मेरिट लिस्ट

पंचकुला । आप सभी जानते हैं हरियाणा कि कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा Advt. No.15/2019 तथा Advt. No.1/2020 सब इंस्पेक्टर के 465 पदों पर आवेदन मांगे गए थे. इनमें से 400 पुरुष SI के लिए और 65 महिला SI के लिए थी. आयोग द्वारा इसकी परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित करवाई गई थी. तथा चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया गया था. आयोग द्वारा अब इस भर्ती का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. चुने गए 65 पात्रों को दिवाली से पहले ही जॉइनिंग दे दी जाएगी. एसआई की भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है जल्दी फाइनल परिणाम जारी हो जाएगा. एसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह ने बताया कि SI महिला पद पर चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. आयोग द्वारा लिखित परीक्षा के बाद पीएसटी, PMT तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने के बाद अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

HSSC 2

65 पदों पर की जाएगी भर्ती

इन 65 पदों की भर्ती में जनरल में से 24, एससी के 12, बीसीए के 9, बीसीबी के 5, ईडब्ल्यूएस के 6, इएसऍम के 5, इएसऍम एससी के 1, इएसऍम बीसीबी के 2 तय हुई है. 22 उम्मीदवारों को वेटिंग सूची में डाला गया है. 1 साल तक ऐसे पदों में से जो भी पद खाली रहेंगे  उन पर वेटिंग के पात्रों को लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

100 अंको की मेरिट लिस्ट

आयोग द्वारा 80 अंकों की लिखित परीक्षा ली गई है. सोशल इकनोमिक क्राइटेरिया के 10 अंक और एडिसनल क्वालिफिकेशन के 10 अंक तय किये गए हैं.जनरल की मेरिट लिस्ट 66.60, SC की 60.80,BCA की 62.20 तथा BCB की 65.80 और Ews की 66.60 पर रही.उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.