हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी में आई 19 पदों पर भर्ती, देखें पूरी जानकारी

रेवाड़ी । हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी में ITI ट्रेड अप्रेंटिसशिप पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं . जो भी इन पदों के लिए इच्छुक है वह अपने आवेदन राज्य परिवहन विभाग की वेबसाइट पर भेज सकते हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी.पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन भेजनें का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है पोस्ट को अंत तक पढ़े.

roadways

महत्वपूर्ण तिथि ( Important Date)

आवेदन शुरू होने की तिथि ( Form Starting Date)

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 7जनवरी 2022 से शुरू हो चुके हैं.

आवेदन करने की अंतिम तिथि ( Last Date To Apply)

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है.

आवेदन शुल्क ( Application Fee)

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं होगा.

कुल पद ( Total Posts)

कुल 19 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

पदों का विवरण ( Explaination Of Posts)

  • COPA – 05 पद
  • इलेक्ट्रीशियन – 03 पद
  • कारपेंटर – 01 पद
  • मैकेनिक (मोटर व्हीकल )- 04 पद
  • टर्नर – 01 पद
  • मैकेनिक डीजल – 01 पद
  • फिटर – 02 पद
  • शीट मेटल वर्कर – 02 पद

आयु सीमा ( Age Limits )

इन पदों के लिए आवेदन बेचने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए.

Age Relaxation – SC/ST/OBC/PWD/PH उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षिक योग्यता ( Qualification Details)

MMV( मैकेनिक मोटर व्हीकल )

आवेदक दसवीं पास तथा MMV ट्रेड में ITI धारक होने चाहिए.

इलेक्ट्रीशियन(Elecrician)

आवेदक दसवीं पास तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में ITI धारक होने चाहिए.

मैकेनिक डीजल ( Mechanic Diesel)

आवेदक दसवीं पास होने चाहिए तथा मैकेनिक डीजल ट्रेड में ITI धारक होने चाहिए.

COPA

दसवीं पास व COPA ट्रेड से ITI पास.

टर्नर ( Turner)

आवेदक दसवीं पास तथा टर्नर ट्रेड से ITI पास होने चाहिए.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

फिटर(Fitter)

आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार दसवीं पास व फिटर ट्रेड से ITI पास हो.

कारपेंटर ( Carpenter )

आवेदक दसवीं पास व कारपेंटर ट्रेड से आईटीआई पास होने चाहिए.

शीट मेटल वर्कर ( Sheet Metal Worker)

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार दसवीं पास होने चाहिए तथा उनके पास शीट मेटल वर्कर ट्रेड में ITI होनी चाहिए.

आवेदन कैसे करें ( how To Apply)

  • इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे.
  • ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें.
  • अप्रेंटिस इंडिया पोर्टल पर रेवाड़ी लोकेशन चेक करें और यदि आप का रजिस्ट्रेशन नहीं है तो सबसे पहले रजिस्टर करें.
  • ApprenticeshipIndia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने अकाउंट पर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • अपना अप्लीकेशन फार्म भरे.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • भविष्य में आवश्यकता के हिसाब से एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट भी निकाल ले.
  • उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप रेवाड़ी में भी जमा करवाएं.

कार्य स्थल ( Job Location )

चयनित उम्मीदवारो को रेवाड़ी हरियाणा में कार्य करना होगा.

वेतनमान ( Salary)

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 5000- 9700 रुपए वेतनमान दिया जायेगा.

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज ( Documents Related To Application Form)

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र
  • एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू व मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

उम्मीदवार से निवेदन है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह अधिकारीक सूचना को पढ़े जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है.

Application Form: Click Here

Download Notification: Click Here

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.