HSSC ने जारी किया हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर मेल परीक्षा का अंतिम रिजल्ट, अभी देखें मेरिट लिस्ट

पंचकुला । आप सभी जानते हैं हरियाणा  कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा Cat. No. 01 तथा Advt. No.03/2021 सब इंस्पेक्टर (मेल)के 400 पदों पर आवेदन मांगे गए थे. 400 पुरुष SI के लिए और 65 महिला SI के लिए थी. आयोग द्वारा इसकी परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित करवाई गई थी. तथा चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया गया था. आयोग द्वारा अब इस भर्ती का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. चुने गए एसआई की भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. एसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह ने बताया कि SI मेल पद पर चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. आयोग द्वारा लिखित परीक्षा के बाद पीएसटी, PMT तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने के बाद अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

HSSC

400 पदों पर की जाएगी भर्ती

इन 400 पदों की भर्ती में जनरल में से 144, एस सी के 72, बीसीए के 56, बीसीबी के 32, ईडब्ल्यूएस के 40, इएसऍम( जनरल)के 28, इएसऍम एससी के 8, इएसऍम बीसीबी के 12, ईएसऍम बीसीए के 08 पदों पर तय हुई है. हर वर्ग के उम्मीदवारों को वेटिंग सूची में डाला गया है. ऐसे पात्र जो खाली होंगे उन पर वेटिंग के पात्रों को लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

100 अंको की मेरिट लिस्ट

आयोग द्वारा 80 अंकों की लिखित परीक्षा ली गई है. सोशल इकनोमिक क्राइटेरिया के 10 अंक और एडिसनल क्वालिफिकेशन के 10 अंक तय किये गए हैं.जनरल की मेरिट लिस्ट 66.60 , SC की 60.80,BCA की 63.40 तथा BCB की 65.60 और Ews की 65.80 पर रही.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.