HSSC ने स्थगित की यह परीक्षाएं, अभी देखें अधिकारिक नोटिस

पंचकुला | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आज नोटिस जारी करते हुए HSIIDC, पंचायती राज आर्किटेक्चर और PWD विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 21 व 22 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. इन परीक्षाओं को प्रशासनिक कारणों के कारण स्थगित कर दिया है. परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा.

HSSC 2

हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ( HSIIDC), इंजीनियर पंचायती राज पब्लिक वर्क्स हरियाणा और आर्किटेक्चर, हरियाणाAdvt.No. 14/2019, Cat. No. 07, 09, 11, 12,30 तथा 33 के लिए ओएमआर शीट आधारित लिखित परीक्षा 21 व 22 नवंबर को होनी थी जिन्हें कुछ प्रशासनिक कारणों के कारण स्थगित कर दिया गया है. आयोग द्वारा जानकारी दी गई है कि परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जल्द ही जारी होगा.

उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिकारिक नोटिस भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.