HSSC ने बदली पटवारी, कैनाल पटवारी और ग्राम सचिव की एग्जाम डेट, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

पंचकुला । आप सभी जानते हैं कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 3 नवंबर 2021 को एक नोटिस जारी किया गया था जो सभी अखबारों और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर प्रकाशित किया गया था. यह नोटिस भूमि रिकॉर्ड विभाग हरियाणा में पटवारी Advt. No. 07/2019, Cat. No. 01, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा में कैनल पटवारी Advt. No. 08/2019, Cat. No. 01, तथा विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा में ग्राम सचिव Advt. No. 9/2019, Cat. No. 01 की लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया था.

HSSC 2

अब आयोग की तरफ से सूचना दी गई है कि इन विभिन्न पदों के लिए यह ओएमआर शीट आधारित लिखित परीक्षा 7 जनवरी 2022 (शुक्रवार ), 8 जनवरी 2022 (शनिवार) तथा 9 जनवरी 2022 (रविवार )को हरियाणा के विभिन्न जिला मुख्यालय और सब डिवीजन में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा की तिथि में बदलाव CBSE परीक्षा तिथि के कारण किया गया है. पटवारी कैनल पटवारी और ग्राम सचिव के लिए यह लिखित परीक्षा सात आठ और 9 जनवरी 2022 को 2 सत्रो में आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

प्रातः काल का सत्र

सुबह होने वाली परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे होगा. 9:30 बजे के बाद किसी भी आवेदक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. जबकि परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 रहेगा.

सायं काल का सत्र

शाम को होने वाली परीक्षा के लिए एंट्री टाइम 1:00 बजे होगा तथा 2:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा का समय 3:00 से 4:30 का होगा.

बाकी अन्य शर्तें जो 3 नवंबर को जारी हुए नोटिस में थी वह ज्यो की त्यों बनी रहेगी.

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 1 जनवरी 2022 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov. in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.