HSSC ने जारी की मेल फीमेल हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर PST की डिटेल,

पंचकुला । आप सभी जानते हैं कि अभी हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC) द्वारा मेल और फीमेल हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर क्रमशः Advt. No. 3/2021 Cat. No. 01 तथा Advt. No.3/2021 Cat. No. 02 की परीक्षा आयोजित करवाई गई थी तथा चयनित हुए उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट करवाया गया. अब आयोग द्वारा इस फिजिकल टेस्ट की डिटेल्स दे दी गई है. इस जानकारी में उम्मीदवार अपना समय देख सकते हैं कि उन्होंने किस समय पर शुरू किया और किस समय पर अपना फिजिकल खत्म किया.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

जो उम्मीदवार इस फिजिकल में पास हो गए उनके लिए क्वालीफाईड, जो उम्मीदवार दिए गए समय में अपनी दौड़ पूरी नहीं कर सके या उनका एडमिट कार्ड आयोग के निर्देशों एक शर्तों के अनुसार नहीं था उनके लिए नोट क्वालिफाइड, तथा जिन उम्मीदवारों ने भाग नहीं लिया उनके लिए नोट पार्टिसिपेटेड रिजल्ट घोषित किया गया है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस PST में हिस्सा लिया था वह अपनी सारी जानकारी यहां देख सकते हैं.आयोग की तरफ से यह जानकारी मुहैया कराने में पूरी सावधानी बरती गई है इसके अतिरिक्त यदि कोई त्रुटि होती है जो आयोग द्वारा ठीक हो सकती है उसे आयोग बाद में ठीक कर देगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.