18 नवंबर को रोहतक आईटीआई में होगा रोजगार मेला का आयोजन, औद्योगिक कंपनियां करेंगी उम्मीदवारों का चयन

रोहतक । सरकार रोजगार के लिए समय-समय पर विभिन्न अलग-अलग कदम उठा रही है. इसी के चलते रोहतक आईटीआई में 18 नवंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूरे हरियाणा से छात्रों को आमंत्रित किया गया है. सभी आईटीआई में पत्र भेजे गए हैं और आशा की गई है कि बड़ी संख्या में छात्र इस रोजगार मेला में हिस्सा लेंगे.

JOB FAIR

गुरुग्राम की औद्योगिक कंपनी उम्मीदवारों का चयन करेगी. इस रोजगार मेले के माध्यम से कई उम्मीदवारों को रोजगार मिलेगा. हरियाणा के सभी आईटीआई संस्थानों को पत्र जारी कर दिए गए हैं जिसके तहत सभी आईटीआई छात्रों को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. गुरुग्राम की औद्योगिक कंपनियां इस मेले में आने वाले छात्रों का इंटरव्यू या उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन करेंगे. इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आशा वर्करों के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद पक्की नौकरी की जगी उम्मीदें
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.