हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब नौकरी परीक्षाओं में पूछे जाएंगे हरियाणा के सवाल

पंचकूला | हरियाणा सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा है कि अब हरियाणा में होने वाली परीक्षाओं में हरियाणा से संबंधित प्रश्न ही पूछे जाएंगे. बता दें कि पहले हुई परीक्षाओं में दूसरे राज्यों के प्रश्न पूछे जाने पर हजारों परीक्षार्थियों ने कर्मचारी चयन आयोग, लोक सेवा आयोग को शिकायत भेजी थी. इस मामले को लेकर बहुत से परीक्षार्थियों ने तो पड़ोसी राज्यों में होने वाली परीक्षाओं का भी हवाला दिया.

EXAM CENTER

हाल ही में हुई एचसीएस की परीक्षा में केवल दो प्रश्न हरियाणा से संबंधित पूछे गए थे. इसके अलावा समूचा प्रश्न-पत्र पड़ोसी राज्यों,देश तथा विश्व की घटनाओं के संबंध में था. इसके चलते सरकार ने फैसला लिया है कि आने वाले दिनों में जो भी परीक्षाएं होंगी, उनके प्रश्नपत्रों में हरियाणा से संबंधित प्रश्न ही ज्यादा पूछे जाएंगे. इसके लिए प्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्यों की नियमावली भी मंगवाई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नए पैटर्न को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि जो प्रश्नपत्र तैयार हो चुके हैं , उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा लेकिन भविष्य में होने वाली परीक्षाओं के बारे में गाइडलाइंस जारी कर दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.