हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शुरू की CET परीक्षा की तैयारी, शुक्रवार को आयोजित हुई मीटिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा के लाखों युवा CET परीक्षा के इंतजार में है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से भी इस परीक्षा के लिए लगातार तैयारी की जा रही है. इसी के चलते आयोग ने शुक्रवार को मीटिंग कर सीईटी आयोजित करने के लिए  विचार विमर्श किया.

Haryana CET HSSC CET

सबसे पहले इन बातों पर चर्चा हुई कि कितने लाख युवा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यदि HSSC को सीईटी आयोजित कराना पड़ा, तो कितने एग्जाम सेंटर चाहिए होंगे.

परीक्षा के लिए करना होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन

इन सभी बिंदुओं पर बात की गई है. आयोग की तरफ से सीईटी का आयोजन होना है. चाहे आयोग खुद इसे आयोजित करें या एनटीए या अन्य किसी एजेंसी से इसका आयोजन कराया जाए. परीक्षा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि ग्रुप सी के लिए 14- 15 लाख युवा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जबकि ग्रुप डी के लिए 15- 16 लाख युवा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों की बढ़ी चिंता, मानसून कमजोर; कई जिलों में सूखे जैसे हालात

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शुरू होंगे आवेदन

ऐसे में जल्द ही परीक्षा के लिए नियम बनाए जाएंगे और नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदक परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे. ग्रुप सी के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी. उसके बाद, मेंस परीक्षा होगी. इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि मेंस इस परीक्षा के लिए कितने गुण उम्मीदवार बुलाए जाने चाहिए. ग्रुप डी के लिए सिर्फ एक ही परीक्षा का आयोजन होगा. इस सीईटी स्कोर के आधार पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.