SSC ने जारी की विभिन्न परीक्षाओं की तिथि, अभी देखें पूरी जानकारी

नई दिल्ली । आप सभी जानते हैं कि SSC ( कर्मचारी चयन आयोग )द्वारा समय-समय पर परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है. एसएससी के द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार सभी परीक्षाओं का विवरण होता है. आप सभी जानते हैं कि एसएससी द्वारा CGL तथा CHSL अन्य बहुत सी परीक्षाएं करवाई जाती हैं. जो कई चरणों में आयोजित होती है. जैसे प्रथम चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है दूसरे चरण में वर्णनात्मक ( Descriptive) परीक्षा होती है. तथा इन दो चरणों को पार करने वाले आवेदकों के लिए तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित होती है. इसी के चलते एसएससी द्वारा विभिन्न परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई है. एसएससी की परीक्षा का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए यह एक अच्छी खबर साबित होने वाली है.एसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार SSC CGL और SSC CHSL की परीक्षाएं जनवरी और फरवरी माह 2022 में आयोजित की जाएंगी. आप इस खबर के जरिए इन परीक्षाओं की तिथि को देख सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

SSC Staff Selection Commission

परीक्षा की तिथि ( Date Of Exam)

SSC CHSL ( Combined Higher Secondary Level)

CHSL Tier-2 की वर्णनात्मक परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित होंगी.

SSC CGL ( Common Graduate Level)

CGL Tier -2 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 28 और 29 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी.

SSC CHSL Tier-3

CHSL की तीसरे चरण की वर्णनात्मक परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी 2022 को किया जाएगा.

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर देख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.