SSC ने जारी किया नोटिस, अब इस दिन आएगा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2020 परीक्षा का रिजल्ट

नई दिल्ली । SSC यानि कर्मचारी चयन आयोग के सेक्रेटरी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मेल एंड फीमेल परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित होने की तिथि रीशेड्यूल करने का नोटिस जारी किया गया है. पहले यह रिजल्ट 31 अक्टूबर 2021 को घोषित होने वाला था लेकिन अब यह 15 दिसंबर 2021 को जारी होगा.

SSC Staff Selection Commission

कुछ निश्चित कारणों के कारण रिजल्ट घोषित करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है. एसएससी की तरफ से 1 नवंबर को नोटिस जारी किया गया है कि अब दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020 का रिजल्ट 15 दिसंबर 2021 को जारी होगा. उम्मीदवारों से अनुरोध है और ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए वह समय-समय पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.