चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से राज्य में पुलिस भर्ती की जानी है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया शुरू हो इससे पहले पुलिस के लिए नए नियम जारी कर दिए गए हैं. अगर आप भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको नए नियमों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए. आज हम आपको बताएंगे कि सरकार द्वारा कौन से नए नियम निर्धारित किए गए हैं.
इन उम्मीदवारों को किया जाएगा शॉर्टलिस्ट
नए नियमों के मुताबिक, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग हर श्रेणी में विज्ञापित पदों की संख्या के 10 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा. ये उम्मीदवार वे होंगे जो शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) और शारीरिक जांच परीक्षण (PST) में पास हो चुके हैं. इन्हें 97 प्रतिशत भारांक वाली ज्ञान परीक्षा में शामिल होना होगा. परीक्षा में हरियाणा पर विशेष बल दिया जाएगा. कुल प्रश्नों में से कम से कम 10 प्रतिशत प्रश्न हरियाणा के बुनियादी ज्ञान से जुड़े हुए होंगे.
पूछे जाएंगे 90 सवाल
20 प्रतिशत प्रश्न हरियाणा के बसामान्य ज्ञान से संबंधित होंगे. ज्ञान परीक्षा का वेटेज 97% रहेगा. विज्ञापित पदों के 10 गुना उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
परीक्षा में 90 एमसीक्यू पूछे जाएंगे. इसमें 30 फीसदी (20% सामान्य ज्ञान + 10% बुनियादी ज्ञान) रहेगा व सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50% व आरक्षित श्रेणी के लिए पास मार्क्स 40% रहेंगे. उम्मीदवारों को एनसीसी बोनस भी दिया जाएगा, जिसमेंA ग्रेड के लिए 1, B के लिए 2 व C के लिए 3 अंक मिलेंगे. परीक्षा दोनों भाषाओं हिंदी/ अंग्रेजी में आयोजित होंगी.
