हरियाणा पीजीटी और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

चंडीगढ़ | हरियाणा में आगामी 17 नवंबर को पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स (PGT) और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (AMO) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होने जा रही है. यह परीक्षा 3000 से ज्यादा पदों के लिए आयोजित की जाएगी. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उनके लिए हम एक बड़ी खबर लेकर आए हैं.

EXAM CENTER

जारी हुए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से पोस्टग्रेजुएट टीचर्स और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

17 नवंबर को होगा परीक्षा का आयोजन

हरियाणा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर सरकारी नौकरियों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और विषय ज्ञान परीक्षण 17 नवंबर को अलग- अलग शिफ्ट में तय किया गया है. ऐसे में उम्मीदवार ने जिस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उसके अनुसार, अपने एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं. अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (AMO) पदों के लिए परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित की जाएंगी, लेकिन हर कैटेगरी के लिए समय अलग- अलग तय किया गया है.

इस प्रकार होंगी परीक्षा

PGT इंग्लिश (ROH Cadre) के लिए सेकेंडरी एजुकेशन स्क्रीनिंग टेस्ट 17 नवंबर को सुबह 9:30- 11:30 बजे तक, PGT इकोनॉमिक्स (ROH- Mewat Cadre) के लोए लिए सेकेंडरी एजुकेशन स्क्रीनिंग टेस्ट 17 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक, PGT हिन्दी (Mewat Cadre) के लिए सेकेंडरी एजुकेशन स्क्रीनिंग टेस्ट दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के लिए हेल्थ एंड आयुष सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 17 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 तक आयोजित होगा.

यह भी पढ़े -  Deendayal Research Institute New Delhi Jobs: नई दिल्ली में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

किस प्रकार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा.
  • अब HPSC PGT Screening Test 2024 Admit Card या HPSC AMO Admit Card 2024 Download के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
  • अब आपके सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा.
  • अब आप परीक्षा के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल सकते है.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.