अग्निवीर जवानों के लिए खुशियां लेकर आया होली का त्योहार, जेल वार्डर की सीधी भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

चंडीगढ़ | पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ से अग्निवीर जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि यहां प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पूर्व अग्निवीर जवानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. चंडीगढ़ प्रशासन के इस फैसले से सेना में सेवा दे चुके युवाओं को दोबारा रोजगार का अवसर मिलेगा.

Indian Army

20% आरक्षण की घोषणा

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि अब जेल वार्डर (ग्रुप C) की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीर जवानों को 20% आरक्षण का लाभ मिलेगा. यानि 20 प्रतिशत सीटें इन सैनिकों के लिए आरक्षित रहेगी. यह भर्ती निर्धारित नियमानुसार की जाएगी. उन्होंने बताया कि इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव और वायरलेस) पदों पर पूर्व अग्निवीर जवानों को 20% आरक्षण दिया जा चुका है. इसमें IRB के पद भी शामिल हैं. अब यही 20% आरक्षण चंडीगढ़ फायर सर्विस और वन विभाग चंडीगढ़ के योग्य पदों पर भी लागू होगा.

अनुभव का मिलेगा लाभ

प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि इस फैसले से सेना में सेवा दे चुके युवाओं को दोबारा नौकरी हासिल करने में मदद मिलेगी. इससे उन्हें सरकारी विभागों में काम करने का अवसर मिलेगा और उसके अनुभव का उपयोग समाज कल्याण के लिए किया जा सकेगा. उनके लिए 4 साल की सेना की नौकरी के बाद बाहर आकर रोजगार हासिल करने की चिंता दूर होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस सीखेगी हाईटेक जांच तकनीक, NCRB देगा 12 हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग

दिल्ली पुलिस भर्ती में भी मिलेगा आरक्षण

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस भर्ती के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. अब सेना से रिटायर होकर आने वाले ‘पूर्व अग्निवीरों’ के लिए दिल्ली पुलिस के दरवाजे और भी आसानी से खुल सकेंगे. दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम 1980 में संशोधन को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% का सीधा आरक्षण मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.