हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए शुरू की एक और नई सुविधा, धान बेचने में नहीं आएगी परेशानी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने किसानों की सुविधा का ख्याल रखते हुए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा ई- खरीद मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से किसानों के लिए QR कोड आधारित गेट पास सुविधा की शुरुआत की गई है. सरकार के इस कदम से धान खरीद प्रक्रिया में कड़ी निगरानी और खामियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

Dhan Paddy Mandi

इस वजह से लिया फैसला

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह कदम कई अनाज मंडियों में कटाई में देरी और कम पैदावार के बावजूद फर्जी गेट पास, प्रॉक्सी खरीद और असामान्य धान आवक की खबरों के मद्देनजर उठाया गया है. इस फैसले से काफी हद तक गड़बड़झाला रोकने में सफलता मिलेगी.

किसानों को मिलेगी राहत

उन्होंने बताया कि किसान अब किसी भी जगह से डिजिटल रूप से अपना गेट पास बनवा सकेंगे. हालांकि, QR कोड और गेट पास नंबर तभी दिखाई देगी, जब किसान उस मंडी में एंट्री करेगा, जिसके लिए उसे पास जारी किया गया है. सरकारी अधिकारी ने बताया कि मंडी में गेटकीपर किसान द्वारा बनाए गए गेट पास को QR कोड स्कैन करके ही मान्य करेगा. इस फैसले से जहां किसानों को राहत पहुंचेगी, तो वहीं दूसरी ओर धान खरीद में फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.