चंडीगढ़ | सरकार की तरफ से युवाओं को रोजगार देने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया है. HKRN के जरिए उम्मीदवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है इसकी मदद से युवा विदेश में भी नौकरी कर सकते हैं. समय- समय पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तरफ से आवेदन मांगे जाते हैं.
851 पदों के लिए मांगे आवेदन
HKRN के तहत, 851 पदों के लिए आवेदन का मौका दिया गया है. उम्मीदवार 6 अलग- अलग श्रेणी के पदों के लिए 13, 15 और 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते है. हिसार शहरी क्षेत्र में काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट में नोडल प्रोजेक्ट मैनेजर (एनपीएम) के 1 पद के लिए 17 तक आवेदन होंगे. गुरुग्राम के सोहना शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण के काम के लिए 200 कारपेंटरों की भर्ती होगी.
200 पदों पर भर्ती
भवन निर्माण में बाइंडर के काम के लिए 200 पदों के लिए 15 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी. भवन निर्माण में मचान बनाने वालों के 150 पदों पर भर्ती होगी जिसके लिए 15 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं. बद्दी में 100 मैकेनिकल पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिसके लिए अंतिम तारीख है 13 है. इसी प्रकार गुरुग्राम में वोल्वो ट्रक ड्राइवर के 200 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों पर आवेदन की तिथि को भी 13 फरवरी तक बढ़ाया गया है. ऐसे में उम्मीदवार इन सभी पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं.
