चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा आए दिन लोगों के लिए जनकल्याणकारी और हितकारी योजनाएं लागू की जाती हैं, ताकि उससे जुड़े लोगों को अधिक से अधिक शासकीय योजना का लाभ मिल सके और राज्य का विकास हो सके। इसी बीच किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जहां सूरजमुखी की खरीद अवधि को तीन दिनों के लिए बढ़ाकर 3 जुलाई तक कर दिया गया है।
पूरे प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण फसल कटाई में देरी हुई है, जिस कारण वह समय पर मंडी नहीं पहुंच पाए। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है।
मिली यह जानकारी
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने इस मामले में जानकारी देते हुए विस्तारपूर्वक बताया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का लाभ दिलाने के लिए कदम उठाया गया है। पूरे प्रदेश में हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सूरजमुखी की खरीद कर रहे हैं। साल 2025- 26 में अब तक 47,300 मेट्रिक टन सूरजमुखी की खरीद हो चुकी है, जो कि पिछले साल के आंकड़े के मुताबिक काफी अधिक है।
हरियाणा सरकार ने सूरजमुखी की खरीद की अवधि को तीन दिन और बढ़ाते हुए किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब सूरजमुखी की खरीद 3 जुलाई तक हो सकेगी।
इस वर्ष जून माह में हुई वर्षा के कारण सूरजमुखी फसल की कटाई में देरी हुई, जिसके चलते किसानों को मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल…
— DPR Haryana (@DiprHaryana) July 1, 2025
किसानों को राहत
सरकार द्वारा उठाए गए इस फैसले के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि इस साल किसानों ने 76,785 एकड़ में सूरजमुखी की बुवाई की है। ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर इसे बेचने के लिए 18,166 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
