आढ़तियों के लिए बड़ी खुशखबरी, गेहूं खरीद पर कमीशन में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

चंडीगढ़ | देशभर के आढ़तियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि केंद्र सरकार ने गेहूं की खरीद पर आढ़तियों को दी जाने वाली आढ़त यानि कमीशन में वृद्धि का बड़ा फैसला लिया है. अब केंद्र सरकार की ओर से की गई बढ़ोतरी के बाद आढ़त 46 रुपए प्रति क्विंटल की बजाय 50.75 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगी.

Gehu Kisan

हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के राज्य संयोजक हर्ष गिरधर ने बताया कि इस बढ़ोतरी से न केवल आढ़तियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है बल्कि हरियाणा के आढ़तियों को प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सहयोग से और भी अधिक लाभ मिलने की उम्मीद जग उठी है.

राज्यस्तरीय बैठक का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित आढ़त में प्रदेश की नायब सैनी सरकार अपनी ओर से 9 रुपए प्रति क्विंटल एक्सट्रा जोड़कर देगी. पिछली बार भी गेहूं और धान की खरीद के दौरान सरकार ने इसी फॉर्मूले को लागू किया था. आढ़तियों द्वारा लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी और आढ़त में बढ़ोतरी की मांग को लेकर एक राज्यस्तरीय बैठक भी बुलाई गई है.

यह भी पढ़े -  HKRN कर्मचारियों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार ने इतने दिनों के लिए बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

हरियाणा सरकार जल्द करें घोषणा

हर्ष गिरधर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि जो भी केंद्र सरकार द्वारा आढ़त तय की जाएगी, उससे 9 रुपए और बढ़ाकर प्रदेश सरकार देगी. अब गेहूं खरीद के दौरान केंद्र सरकार ने 50.75 रुपए प्रति क्विंटल आढ़त यानि कमीशन देने का फैसला लिया है. प्रदेश सरकार भी यदि अपनी ओर से इसमें 9 रुपए और जोड़कर देगी तो आढ़तियों को 59.75 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से आढ़त मिलेगी. अब प्रदेश सरकार से मांग है कि वह भी जल्द ही इसकी घोषणा कर आढ़तियों को राहत पहुंचाने का काम करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.