Career Tips: नहीं मिली सरकारी नौकरी तो ना हों परेशान, इन करियर ऑप्शन से कमाएं पैसा और नाम

नई दिल्ली, Career Tips | बहुत से युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं. काफी युवाओं का सपना होता है कि वह सरकारी बने. इसके लिए वह जी- तोड़ मेहनत भी करते है. हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर कोई सरकारी नौकरी ही लगे. ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और सरकारी नौकरी नहीं मिल रही, तो आपको हमारी आज की यह खबर जरूर देखनी चाहिए.

Job Student School College

बिना किसी सरकारी टैग के बने करोड़पति

आज हम आपको कुछ ऐसे करियर ऑप्शंस के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप बिना किसी सरकारी टैग के भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. हर साल लाखों युवा विभिन्न प्रकार की सरकारी परीक्षाओं में शामिल होते है, मगर सबको जीत नहीं मिलती. इसका अर्थ ये नहीं कि आपके सपनों पर ब्रेक लग गया. आपके सामने कुछ ऐसे करियर ऑप्शन हैं, जो आपको बिना किसी सरकारी टैग के करोड़पति बना सकते हैं.

मेहनत और स्मार्ट वर्क से कमाए दौलत और शौहरत

यदि आपका सरकारी नौकरी का सपना पूरा नहीं हुआ, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. आज के दौर में कई ऐसे करियर ऑप्शन्स हैं, जो मेहनत, स्किल और स्मार्ट वर्क से आपको अच्छा मुनाफा देते हैं. टेक्नोलॉजी, बिजनेस और क्रिएटिव इंडस्ट्री में मौको की भरमार हैं. आज हम कुछ ऐसे करियर ऑप्शंस के बारे में बात करेंगे जो आपको दौलत के साथ- साथ शोहरत कमाने में भी मदद करते है.

ऐप डेवलपमेंट

अगर आपका इंटरेस्ट टेक्नोलॉजी में है, तो आप एप डेवलपमेंट कर सकते हैं. ऐप डेवलपमेंट एक गोल्डन करियर है. Paytm या Dream 11 जैसे ऐप्स ने दिखाया कि एक अच्छा ऐप अरबों का बिजनेस सेट कर सकता है. Android और iOS डेवलपमेंट सीखकर आप फ्रीलांसिंग या अपना खुद का ऐप बना सकते हैं. यदि आपका ऐप हिट हुआ, तो करोड़ों की कमाई करने से आपको कोई नहीं रोक सकता है.

अपना बिजनेस करें शुरू

अगर आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी ठीक है और आपका परिवार आपकी मदद कर सकता है, तो आपको अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहिए. यदि आपको खुद पर विश्वास है तो एक ट्राई जरूर लेना चाहिए. यदि आपके पास कोडिंग स्किल या यूनिक बिजनेस आइडिया है, तो आप Zomato या Ola जैसा स्टार्टअप खड़ा कर सकते हैं. Byju’s जैसे स्टार्टअप्स इसका उपयुक्त उदाहरण हैं. मेहनत और सही टीम के साथ आप करोड़ों की कमाई कर सकते है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक

फ्रीलांसिंग

आप चाहे तो फ्रीलांसर बन सकते हैं और अपनी शर्तों पर कमाई कर सकते हैं. फ्रीलांसिंग में ग्राफिक डिजाइन, कंटेंट राइटिंग या वेब डेवलपमेंट जैसे स्किल्स से आप ग्लोबल क्लाइंट्स के लिए काम कर सकते हैं. AI टूल्स सीखकर आप अपनी सर्विसेज को और शानदार बना सकते हैं.

डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग व कंटेंट क्रिएशन भी एक शानदार ऑप्शन है. YouTube, Instagram, और LinkedIn पर क्रिएटर्स और मार्केटर्स लाखों-करोड़ों कमा रहे हैं. SEO, SMM या इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग में कौशल सीखकर आप ब्रांड्स के लिए काम कर सकते हैं. कैरीमिनाटी और भुवन बाम जैसे क्रिएटर्स इसका बिल्कुल सही उदाहरण हैं. इसके लिए बस आपको क्रिएटिविटी और मेहनत चाहिए.

रियल एस्टेट

रियल एस्टेट में इन्वेस्ट या डीलिंग करके भी करोड़पति बना जा सकता है. आप DLF और Godrej Properties जैसी कंपनियां देख सकते हैं. प्रॉपर्टी डीलिंग, रेंटल इनकम, या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाकर आप अच्छा खासा प्रॉफिट कमा सकते हैं.

स्टॉक मार्केट

ट्रेडिंग और म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्टमेंट करके भी आप काफी जल्दी अमीर बन सकते है.  वॉरेन बफे और राकेश झुनझुनवाला जैसे इन्वेस्टर्स ने इसे सच किया है. NSE और BSE में स्मार्ट इनवेस्टमेंट से भारी प्रॉफिट हो सकता है. ध्यान रहे कि इस फील्ड के लिए वित्तीय शिक्षा और धैर्य चाहिए होगा.

सही प्लानिंग बदल देंगी जिंदगी

इन करियर विकल्पों में सफलता के लिए स्किल डेवलपमेंट और नेटवर्किंग आवश्यक है. Coursera, Udemy या YouTube पर फ्री और पेड कोर्सेज मौजूद हैं. AI, ब्लॉकचेन और डेटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में स्किल्स आपको सबसे आगे रख सकते हैं. मेहनत और सही दिशा में कदम आपकी जिंदगी बदल देगा. हर करियर में रिस्क होता है ऐसे में आपको थोड़ा बहुत जोखिम उठाना होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.