5-6 नवंबर को होगी सीईटी की परीक्षा, सोनीपत-चंडीगढ़ में बनेगें सेंटर

चंडीगढ़ | लंबे समय से युवा सीईटी के इंतजार में है. नवंबर में सीईटी का होना लगभग तय है. सरकार द्वारा बहुत पहले बता दिया गया था कि सीईटी की परीक्षा 5 -6 नवंबर को होगी और यदि किसी स्थान पर दोबारा पेपर करवाना पड़ा तो वह पेपर 7 नवंबर को होगा. हो सकता है कि पंचायत चुनाव की नवंबर में ही कराए जाएं. अभी पंचायत चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं की गई है.

EXAM CENTER

सोनीपत और चंडीगढ़ में भी होगी परीक्षा

आपको बता दें कि संभावित पंचायत चुनाव का सीईटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 5-6 नवंबर को ही होगा, जब भी 7 नवंबर को रिज़र्व डे के रूप में रखा गया है. सीईटी की परीक्षा सोनीपत और चंडीगढ़ में भी आयोजित की जाएगी लेकिन नोएडा, दिल्ली में यह परीक्षा नहीं होगी. सोनीपत में लगभग 25 हज़ार परीक्षार्थी परीक्षा दे पाएंगे जबकि चंडीगढ़ में 22 से 25 सेंटर बनेगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

महिलाओं व दिव्यांगों को नजदीक के सेंटर कराये जायेंगे उपलब्ध

हालांकि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग चंडीगढ़ में परीक्षा नहीं कराने का प्लान बना रहा था क्योंकि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में सेंटर उपलब्ध हो जाते हैं. दादरी, झज्जर, नूह, रोहतक और जींद में परीक्षा आयोजित नहीं होगी. HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि महिलाओं व दिव्यांगों को नजदीक के ही सेंटर उपलब्ध कराए जाएं. परीक्षा के केंद्र किसी भी रुप से व्यवस्थित नहीं किए जाएंगे. सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर के जरिए बेतरतीब (रंडमली) सेंटर उपलब्ध कराए जाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.