पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच आधी रात को छिड़े संग्राम पर CM खट्टर ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

चंडीगढ़ | पहलवानों और दिल्ली पुलिसकर्मियों के बीच जंतर- मंतर पर आधी रात को छिड़े संग्राम पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मामला हमारे संज्ञान में है लेकिन यह मामला हरियाणा से जुड़ा हुआ भी नहीं है. इसलिए हमारी सरकार इस पर कोई एक्शन नहीं ले सकती है.

Manohar Lal Khattar CM

जांच का है विषय

हरियाणा के सीएम ने कहा कि यह विषय दिल्ली व केन्द्रीय टीमों से जुड़ा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने भी कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर FIR दर्ज करने के आदेश जारी कर किए हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच होगी और महिला खिलाडियों के आरोपों में कितनी सच्चाई है, वह जांच का विषय है.

आधी रात को मचा था संग्राम

दिल्ली के जंतर- मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का आरोप है कि अध्यक्ष बृजभूषण ने रेसलर्स का यौन शोषण किया है. उन्हें पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए. बृजभूषण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पोस्को एक्ट और छेड़छाड़ के 2 केस दर्ज हो चुके हैं. खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार 15वें दिन भी जारी है लेकिन कल आधी रात को धरना स्थल पर बेड लेकर जाने को लेकर पहलवानों और दिल्ली पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी.

प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का कहना है कि बारिश की वजह से धरना स्थल पर पानी भर गया है और खिलाड़ियों ने सोने के लिए बेड मंगाए थे. वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि आप नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत धरना स्थल पर बेड लेकर पहुंचे थे. पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनके समर्थक उग्र हो गए और बात बिगड़ती चली गई. हमने सभी को समझाने का प्रयास किया था और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.