खुशखबरी: कपास उत्पादक किसानों को मिलेगा पूरे MSP का लाभ, अब इस मोबाइल ऐप से होगी सरकारी खरीद

चंडीगढ़ | हरियाणा में कपास उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार ने किसानों को कपास का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिले, इसके लिए “कपास किसान” नाम से एक मोबाइल ऐप्लिकेशन बनाई है. इस ऐप पर किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दी गई कपास की जानकारी सत्यापित करवा सकेंगे ताकि उन्हें फसल बेचने में सुविधा हो सके.

cotton kapas

हरियाणा में इस बार मध्यम रेशे वाली कपास का MSP 7,710 रुपए प्रति क्विंटल और लंबे रेशे वाली कपास के लिए 8,110 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. ये कीमतें विपणन सत्र 2025- 26 के लिए हैं.

Google Play Store से करें डाउनलोड

सरकार के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के उपक्रम ‘भारतीय कपास निगम लिमिटेड’ द्वारा साल 2025-26 के दौरान कपास की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के अन्तर्गत कपास की बिक्री के लिए कपास किसान नाम की मोबाइल ऐप्लिकेशन विकसित की गई है. इस ऐप को किसान साथी Google Play Store और Apple iOS से डाउनलोड कर सकते हैं.

इस तरह करें सत्यापित

  • ‘कपास किसान’ मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें और मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद ऐप में दिखाई गई कपास बिजाई भूमि की जानकारी मेरी फसल- मेरा ब्यौरा द्वारा सत्यापित कपास बिजाई भूमि रिकॉर्ड से मिलान कर लें.
  • सफल सत्यापन के बाद, भारतीय कपास निगम (CCI) को कपास बेचने के लिए निगम के निकटतम केंद्र पर अपना स्लॉट बुक करें, ताकि उसको न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री हो सकें.
  • भारतीय कपास निगम ने किसानों को कपास की फसल अच्छी तरह सुखाकर लाने की सलाह दी है, ताकि सरकार द्वारा निर्धारित MSP का लाभ मिल सके. फसल में नमी की मात्रा 12% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.