हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, गेहूं की MSP में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं की सरकारी खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित कर दिया गया है. बता दें कि प्रदेश में रबी फसलों की सरकारी खरीद को लेकर 560 मंडियां और खरीद केंद्र पर व्यवस्था निर्धारित की गई है.

Gehu Kisan

हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी

रबी सीजन 2026 के लिए किसानों को गेहूं की MSP में 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का तोहफा दिया गया है. इस बार गेहूं की सरकारी खरीद 2,585 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जाएगी जबकि पिछले साल यह भाव 2,425 रुपए प्रति क्विंटल था.

रबी सीजन की फसलों की सरकारी खरीद को लेकर गेटपास व्यवस्था में बदलाव की तैयारियां शुरू हो गई है. सरकार की योजना है कि जियो- फेसिंग तकनीक के जरिए किसानों को गेटपास जारी किए जाएं. पिछले साल किसानों को घर बैठे गेटपास काटने की सुविधा दी गई थी लेकिन इस बार सरकार इसमें बदलाव करने के मूड में नजर आ रही है.

पारदर्शिता से होगी सरकारी खरीद

इस बार सरसों की सरकारी खरीद के लिए MSP पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही टोकन नंबर दिया जाएगा. किसान के अंगूठे से बार कोड स्कैन होगा. गेटपास जारी करने के लिए QR कोड मंडी के गेट पर ही जनरेट किया जाएगा. किसान जिस वाहन में सरसों की फसल लेकर पहुंचेगा, उसका नंबर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है वरना गेटपास जारी नहीं होगा. यह सभी नियम रबी फसलों की सरकारी खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए लागू किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी की भर्ती रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- चयन प्रक्रिया यूजीसी नियमों के खिलाफ

सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू हो रही है. चना 1 अप्रैल से 10 मई, ग्रीष्मकालीन मूंग 15 मई से 20 जून, सूरजमुखी 1 जून से 30 जून, मटर 20 मार्च से 30 अप्रैल सरकारी खरीद पर बिक्री होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.