किसानों को अपने खेतों में इन पौधों को रखना होगा सुरक्षित, हरियाणा सरकार देगी 500 रुपए प्रोत्साहन राशि

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई गई थी, जिसमें उन्होंने कहा कि प्राकृतिक विरासत एवं पर्यावरण संरक्षण सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना होगा.

Tree Kikar

इन किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

बैठक के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि दक्षिण हरियाणा विशेषकर महेंद्रगढ़, सतनाली, चरखी दादरी, बाढ़डा और लोहारू के क्षेत्रों में रोहेड़ा और जांटी के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्राणवायु देवता पेंशन स्कीम की तर्ज पर नई योजना लागू करने जा रही है. जिन किसानों के खेतों में रोहेड़ा और जांटी के पेड़ सुरक्षित रहेंगे, उन्हें हर साल 500 रुपए पेंशन प्रोत्साहन राशि के रुप में दी जाएगी और प्रत्येक वर्ष इस प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी होती रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में युवाओं-किसानों के लिए सुनहरा मौका, अक्टूबर में मुफ्त ट्रेनिंग के 5 कार्यक्रम

अधिकारियों को दिया निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इको टूरिज्म पालिसी के तहत मोरनी हिल्स में थापली तथा यमुनानगर के चुहड़पुर क्षेत्र में विस्तृत योजना तैयार कर वर्किंग ड्राफ्ट प्रस्तुत किया जाए. शिवालिक व अरावली क्षेत्र के लिए इको टूरिज्म पालिसी के अनुरूप कार्य योजना बनाई जाए तथा परियोजनाओं को सार्वजनिक- निजी भागीदारी (पीपीपी) से संचालित किया जाए. इससे पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने में मदद मिलेगी.

इन चीजों को मिलेगी तेजी

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वन मित्रों को खाद और नलाई- गुड़ाई के लिए या तो वित्तीय सहायता का लाभ दिया जाए या फिर विभाग आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाने चाहिए. इससे पेड़– पौधों की देखभाल प्रभावी ढंग से हो सकेगी और वन संपदा का विस्तार करने में तेजी आएगी. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर नए प्रयास करने होंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.