किसानों को अब एक आईडी से मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ, फटाफट उठाए फायदा

चंडीगढ़ | हरियाणा सहित देशभर के किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिलाने और अपात्र लाभार्थियों की पहचान करने के लिए एग्री स्टैक पोर्टल पर किसान आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया है. अब प्रत्येक किसान को अपनी पूरी जानकारी इस पोर्टल पर दर्ज करानी होगी.

Crop Calendaring Farming Kisan

सरकार का उद्देश्य है कि सभी काश्तकार किसानों को एक डिजिटल मंच से जोड़ा जाए और कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे.

किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान

एग्री स्टैक पोर्टल पर किसान की जमीन, फसल, आय, परिवार और अन्य जरूरी जानकारियां अपलोड की जाएगी. इसके बाद किसान की एक यूनिक आईडी तैयार होगी और इस आईडी के आधार पर ही भविष्य में किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा.

कुछ किसान एक ही समय पर मुआवजा, भावांतर भरपाई और अन्य योजनाओं का दोहरा लाभ उठा रहे हैं लेकिन एग्री स्टैक आईडी बनने के बाद अपात्र लोगों को योजनाओं से बाहर कर दिया जाएगा. वहीं, 1.80 लाख रुपए से कम सालाना आय दिखाकर बीपीएल व अन्य योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं उनकी भी जांच होगी.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर, बोर्ड ने रिजल्ट में संशोधन का लिया फैसला

किसानों को मिलेंगे कई फायदे

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए अब एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है.
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, केंद्र व राज्य सरकार की सभी कृषि योजनाओं का लाभ इसी आईडी के माध्यम से मिलेगा.
  • भविष्य में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए भी इसी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा.
  • खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि सब्सिडी और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी किसान आईडी जरूरी होगी.
  • कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास अपनी एग्री स्टैक आईडी होगी.

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार सभी किसानों को लाभ देने के लिए यह आईडी बनाई जा रही है. अभी कई किसानों को जिन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन सभी किसानों को इससे फायदा होगा. आने वाले समय में किसानों को इस आईडी से अनगिनत फायदे पहुंचेंगे- मनीष नागपाल, जिला डीसी

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.