हरियाणा में HKRN के तहत कार्यरत इन अध्यापकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया अनुबंध

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से कार्यरत TGT अध्यापकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि महानिदेशक मौलिक शिक्षा, हरियाणा शिक्षा सदन, पंचकूला की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को डेट बाउंड ईमेल जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि इन TGT अध्यापकों का अनुबंध अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है.

Teacher

TGT अध्यापकों के लिए खुशखबरी

इससे पहले मौलिक शिक्षा निदेशालय के 29 अक्टूबर 2025 को जारी पत्र के जरिए सरप्लस घोषित कर कार्यभार मुक्त किए गए अध्यापकों का अनुबंध 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाया गया था. अब मुख्य सचिव हरियाणा द्वारा 10 दिसंबर 2025 को जारी निर्देशों के तहत सभी अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

नए निर्देशानुसार विभिन्न विषयों में कार्यरत सभी TGT का अनुबंध संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर पर बढ़ाना होगा, जिनमें आर्ट एजुकेशन अस्सिटेंट भी शामिल हैं.

पोर्टल पर करना होगा अपडेट

यह जानकारी HKRNL पोर्टल पर भी अपडेट करना अनिवार्य किया गया है. इसमें बताया गया है कि इन अध्यापकों की सेवा शर्तें पहले से जारी दिशा- निर्देशों के अनुसार ही लागू रहेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.