सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, स्वास्थ्य विभाग में बंपर पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खासतौर पर वे युवा जिन्होंने मेडिकल क्षेत्र में विभिन्न कोर्स किए हुए हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल की हजारों पोस्ट खाली पड़ी है.

X Ray 1

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जानकारी सामने आई है कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत कुल 21, 296 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 15,912 पद भरे हुए हैं, जबकि 5384 पद खाली पड़े हैं.

INLD विधायक ने उठाया था मुद्दा

18 दिसंबर से शुरू हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) के रानियां हल्के से विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा उठाए गए मुद्दे पर हरियाणा सरकार ने इस संबंध में सभी जिलों में रिक्त पदों पर रिपोर्ट जारी की. चौटाला द्वारा स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को लेकर उठाए गए मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC), हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) और विभागीय चयन समिति को आवश्यक प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं. इन पदों पर 1 साल के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि जब तक स्थाई व्यवस्था नहीं होती है, सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और HKRN के अलावा अंडर ट्रेनिंग कर्मचारियों तथा अन्य संविदात्मक स्रोतों के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती कर वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है.

इन पदों पर होगी भर्ती

प्रदेश सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में सिविल सर्जन की 16 पोस्ट, एसएमओ की 219 पोस्ट, मेडिकल ऑफिसर की 777, सीनियर डेंटल सर्जन की 20, डेंटल सर्जन की 58, डेंटल सहायक की 194 और MPHW की 597 पोस्ट खाली पड़ी है. इन पदों पर नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.