हरियाणा में 1 अक्टूबर से होगी बाजरे की सरकारी खरीद, MSP और मंडी रेट अंतर की भरपाई करेगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरे की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और मंडी रेट के अंतर की राशि का भुगतान भावांतर भरपाई योजना के तहत किया जाएगा. सरकार द्वारा इस योजना के तहत 625 रुपए प्रति क्विंटल की राशि किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी.

Bajra Mandi

केंद्र सरकार द्वारा बाजरे का MSP 2775 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है. उदाहरण के तौर पर यदि किसान का बाजरा मंडी में 2200 रुपए प्रति क्विंटल बिकता है, तो MSP के बराबर लाभ देने के लिए किसान को प्रति क्विंटल 625 रुपए का भुगतान किया जाएगा.

मार्केट कमेटी की गाइडलाइंस

चरखी दादरी मार्केट कमेटी के सचिव ने 1 अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बाजरे की सरकारी खरीद 2023- 24 के पैटर्न के आधार पर ही भावांतर भरपाई योजना के तहत की जाएगी. मंडी में खरीद को लेकर तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

उन्होंने बताया कि किसान साथी प्ले स्टोर से ई- खरीद ऐप्लिकेशन डाउनलोड करके घर बैठे अपना गेट पास बुक करवा सकते हैं. इससे किसानों को मंडी में लंबी लाइनों में खड़े होने से छुटकारा मिलेगा और उनकी फसल सीधे सरकारी खरीद केंद्र तक पहुंच जाएगी.

ज्यादा बारिश से नुकसान

मंडी में इस समय बाजरे की आवक रफ्तार पकड़ रही है जबकि सरकारी खरीद शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं. लगातार बारिश से बाजरा लगभग 75% काला हो चुका है, जिससे उसकी गुणवत्ता बुरी तरह से प्रभावित हुई है. किसान बाजरा मंडी में छोड़कर जा चुके हैं. यदि और बारिश होती है, तो पहले से खराब बाजरा और ज्यादा खराब हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.