हरियाणा के स्कूलों में होगा भव्य रामलीला का आयोजन, इस दिन से शुरू होगा अभ्यास कार्यक्रम

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार ने स्कूली बच्चों की हिंदी भाषा पर पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक अनूठी पहल की शुरुआत की है. इसके तहत, प्रदेश के 8,400 स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 5- 15 अक्टूबर के बीच बच्चों को रामलीला का अभ्यास करवाएं. 16 अक्टूबर को प्रत्येक स्कूल में निपुण मेला आयोजित होगा, जिसमें बाल रामलीला की प्रस्तुति की जाएगी.

Ram leela

शिक्षा विभाग द्वारा इस पूरे आयोजन को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा विभाग का कहना है कि यह पूरा कार्यक्रम बुनियादी साक्षरता और और ज्ञान को समर्पित होगा. बाल रामलीला जैसे कार्यक्रमों से बच्चों में संवाद बोलना, पढ़ना और लिखना बेहतर होगा, जिससे भाषा का विकास होने में मदद मिलेगी.

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष भी इसी तरह का आयोजन स्कूलों में किया गया था. जिसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. NCERT में छठी कक्षा की हिंदी की पुस्तक बाल राम कथा हैं और इसी का अक्टूबर में स्कूल स्तर पर मंचन करवाया जाएगा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि छोटी क्लास में पढ़ने वाले बच्चों के बीच हिंदी विषय के प्रति रुचि और समझ विकसित हो सकें.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में पांच दृश्य का जिक्र किया गया है, जिनका रामलीला के दौरान मंचन किया जाएगा. वहीं, स्कूल अपनी रूचि के अनुसार, किसी और दृश्य का चुनाव भी कर सकता है और इसके लिए वो कक्षा छठी की बाल राम कथा किताब की मदद ले सकते हैं. स्कूली बच्चों को इस आयोजन के लिए अलग से कोई स्पेशल ड्रेस नहीं लानी होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर स्कूल की ओर से ही वेशभूषा और सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.