चंडीगढ़ | हरियाणा में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. आपको बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है. सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है. ये आदेश 1 जून 2025 से लागू रहेगा.
सरकार ने जारी किया लेटर
हरियाणा सरकार द्वारा इस बारे में लेटर जारी कर दिया गया है. सरकार की तरफ से जारी लेटर में लिखा है कि सैलरी बढ़ोतरी के इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने अपनी सहमति दे दी है, जिसमें मजदूरी दरों में 5% की वृद्धि के साथ संशोधन कर उसे 50 रुपए कर दिया गया है. राज्य में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगभग 1.18 लाख कर्मचारी काम कर रहे है.
1 साल में दूसरी बार बढ़ा वेतन
इससे पहले भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की जून महीने में 5 प्रतिशत सैलरी बढ़ चुकी है. इससे कर्मचारियों की सैलरी में लगभग 900 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक की वृद्धि हुई थी. ये आदेश 1 जून से लागू हुए थे. ऐसे में यह एक साल में लगातार दूसरी बार है, जब इन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है.
