मुख्यमंत्री ने किया ऐलान: हरियाणा में जल्द होंगी ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियां

चंडीगढ़ । आप सभी इस बात से अच्छी तरह अवगत है कि पिछले कुछ दिनों हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बहुत से पदों पर भर्ती को रद्द कर दिया गया और भर्ती वापस ले ली गई. तथा घोषणा की गई कि अब यह सभी भर्तियां कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अथवा सीईटी के जरिए की जाएंगी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से एक बयान आया है जिसके अनुसार प्रदेश में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर जल्द ही इस भर्तियां की जाएंगी. सभी विभागों से 11 फरवरी तक पदों की आवश्यकता अनुसार मांग भी प्रस्तुत करने को कहा गया है. पदों की डिमांड आने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को सूचित कर दिया जाएगा और भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा. इसके साथ ही कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पोर्टल भी खोला जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की चीनी मिलों ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास, तीन अलग-अलग कैटेगरी में पहला स्थान; दिल्ली में हुआ सम्मान

haryana cm press conference

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर जल्द ही भर्तियां की जाएंगी. एचएसएससी के पोर्टल पर अभी तक आठ लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. यह प्रक्रिया पूरा होते ही जल्द ही टेस्ट आयोजित करवाया जाएगा तथा भर्तियों की पूर्ति की जाएगी. आपको बता दें कि ग्रुप डी के लिए एक टेस्ट आयोजित होगा जबकि ग्रुप सी की भर्ती के लिए दो परीक्षाएं आयोजित करवाए जाएंगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.