हरियाणा की 6500 पंचायतों में खुलेगी व्यायामशाला, हर जिले में रखें जाएंगे योग कोच

चंडीगढ़ | हरियाणा के लोगों को योग के प्रति जागरूक करने की दिशा में सूबे की मनोहर सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. योग एवं आयुष सहायक शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के हर जिले में योग कोचों की नियुक्ति की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की करीब 6500 पंचायतों में योग व्यायामशाला खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

Happy Yoga Day Images 5

योग कोच की होगी भर्ती

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान में 882 योग व्यायामशाला खोली जा चुकी है और धीरे- धीरे ग्रामीण स्तर पर और व्यायामशाला खोली जाएगी. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि योग सहायक, योग कोऑर्डिनेटर के साथ- साथ हर जिले में योग कोच भी लगाए जाएंगे. योग सहायकों की जिम्मेदारी तय करने के लिए योग कोच और जिला स्तर पर रिव्यू कराया जाएगा.

बेस्ट योग सहायकों को मिलेगा इनाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में 3 बेस्ट योग सहायकों को इनाम दिया जाएगा. कम नंबर मिलने वाले योग सहायकों को योग कोच के पास 3 महीने की ट्रेनिंग लेनी होगी ताकि वह अपने प्रदर्शन में सुधार ला सकें. सीएम ने कहा कि योग के साथ-साथ सरकार वैलनेस सेंटर पर भी सरकार ध्यान दे रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली योग को पहचान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. बाबा रामदेव ने योग को पहाड़ों और गुफाओं से निकालकर विश्व पटल पर आमजन से जोड़ा है. हर आदमी तक योग को पहुंचाने के लिए हमें उनके प्रयासों को सार्थक करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.