हारट्रॉन से बदल रहा हरियाणा के युवाओं का भविष्य, इन कोर्सेज की बदौलत हासिल कर रहे नौकरी

चंडीगढ़ | हरियाणा में युवाओं को आधुनिक तकनीक से निपुण बनाने और उनके कौशल विकास में निखार लाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (Hartron) द्वारा 79 अत्याधुनिक स्किल ट्रेनिंग सेंटर के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है. प्रदेश में 100 से अधिक उन्नत कौशल केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं.

Exam Jobs

इस उन्नत कौशल केंद्र योजना का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा और अन्य उभरती तकनीकों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करना है. यह पहल गांवों तक पहुंच बनाकर डिजिटल सशक्तीकरण को भी मजबूत बना रही है. इसके अन्तर्गत सभी कोर्स राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं.

हरियाणा के युवाओं को मौका

इस योजना का लक्ष्य पारंपरिक कम्प्यूटर शिक्षा से आगे बढ़कर युवाओं को नई तकनीकों से प्रशिक्षित करना है ताकि वे बदलते रोजगार बाजार की मांग के अनुरूप तैयार हो सकें. यह पूरी व्यवस्था डिजिटल प्रणाली से संचालित हैं जिससे निगरानी, गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; 2 हफ्ते में करना होगा यह काम

इन छात्रों को स्पेशल लाभ

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है. यह काॅरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत वित्त पोषित तरीके से आधुनिक शिक्षा प्रदान करवाना है. इसके तहत छात्रों को सहायता दी जा रही है. इसके साथ ही रोजगार संपर्क प्रकोष्ठ की स्थापना भी की गई है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए सफल फेलोशिप योजना भी शुरू की गई है.

स्टूडेंट्स कर सकते हैं यह कोर्स

  • सूचना एवं साइबर सुरक्षा
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता
  • बिग डाटा विश्लेषण
  • इंटरनेट ऑफ थिंग्स
  • वेब एवं मोबाइल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.