खुले में धार्मिक प्रार्थना करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कही ये बात

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को विधानसभा में खुले में प्रार्थना करने पर कुछ बाते सामने रखी. दरअसल, विधानसभा में शून्यकाल के दौरान नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने हिंदू संगठनों द्वारा खुले में नमाज की जा रही आपत्ति का मुद्दा उठाया. जिसका जवाब देते हुए खट्टर ने कहा कि सभी धर्मों के लोगो को उनके निर्धारित धार्मिर स्थान जैसे मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद और चर्च में प्रार्थना करनी चाहिए क्योकि की जब भी कोई बड़े त्योहार होते है तो उनमें त्योहारों के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए खुले की अनुमति दी जाती है. लेकिन ताकत दिखाना, जिससे किसी दूसरे समुदाय की भावना भड़कती है तो वो उचित नहीं हैं. शुक्रवार से ही हरियाणा विधानसभा की शीतकालीन सत्र शुरु हो गया था और ये दूसरी बार है जब इस मुद्दे को उठाया गया है

Haryana CM Press Conference

मुख्य विपक्षी पार्टी के सदस्य ने ये मुद्दा उठाते हुए कहा, ” कुछ तत्व लगातार जुमे की नमाज को बाधित कर रहे हैं. संविधान ने सभी को अपने धर्म के पालन की अनुमति दी है. किसी को भी प्रार्थना बाधित करने का अधिकार नहीं है.गुरुग्राम में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और शहर विकास का प्रतीक है. अगर कोई अपनी इच्छा से प्रार्थना नहीं पाएगा को क्या संदेश जाएगा?’’

इस बात पर मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘किसी भी समुदाय के सदस्य को खुले स्थान में ऐसे कार्यक्रम नहीं करने चाहिए. अगर वे प्रार्थना करना चाहते हैं तो वे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में कर सकते हैं. यह हमारे देश में सभी की जिम्मेदारी है कि शांतिपूर्ण माहौल कायम रहे और समाज में कोई टकराव न हो.’’

आगे उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि कुछ लोग कई स्थानों जैसे कि गुरुग्राम पर जुमे की नमाज के लिए सहमत हुए हैं और नयी व्यवस्था होने तक इसपर अपनी सहमति दी है. खट्टर ने कहा, ‘‘लेकिन जब कुछ लोग ऐसे स्थानों के बाहर खुले में प्रार्थना करते हैं तो टकराव की स्थिति तो उत्पन्न हो ही जाती है. यह ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसे हवा देनी चाहिए क्योंकि इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है.’’ सभी धर्मों के वार्षिक कार्यक्रम चाहे दशहरा, रामलीला, उर्स आदि का आयोजन खुले में किए जाते है. लेकिन दैनिक प्रार्थना नहीं के लिए खुले में प्रर्थना करना गलत है उसके लिए निर्धारित स्थान है. आपको बता दे कि कुछ दिनों से गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने को लेकर काफी विवाद चल रहा है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.