हरियाणा में प्लॉटों पर स्टाम्प ड्यूटी हुई जीरो, मुख्यमंत्री का विधानसभा में बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि आवासीय योजनाओं में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 50 वर्ग गज और ग्रामीण क्षेत्रों में 100 वर्ग गज तक के रिहायशी प्लाटों की रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी जीरो होगी. उनके इस ऐलान से प्रदेश के लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

CM Nayab Singh Saini

मानसून सत्र में बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन कलेक्टर रेट पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोलते हुए यह घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘मैं आज पीएम आवास योजना, सीएम शहरी आवास योजना, सीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 100 वर्ग गज और शहरी क्षेत्रों में 50 वर्ग गज तक के रिहायशी प्लाटों की खरीद- फरोख्त पर स्टांप ड्यूटी समाप्त करने की घोषणा करता हूं.

मानसून सत्र के आखिरी दिन ये घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि यह कदम केवल कर- मुक्ति का नहीं बल्कि कालेधन पर चोट और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है. इसका सीधा लाभ प्रदेश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

हमने फॉर्मूले के तहत बढ़ाए रेट

मुख्यमंत्री ने कहा वर्ष 2008 में 300% की वृद्धि की गई थी. 2011 और 12 में 220 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ाए गए. 2012 और 13 में 230% की वृद्धि हुई. पिछली सरकारों में कलेक्टर रेट तय करने का कोई फॉर्मूला नहीं था. बिल्डरों और भूमाफियों को फायदा पहुंचाया गया है. किसान मरता रहता था. हमने तो एक फॉर्मूले के तहत प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में कलेक्टर रेट बढ़ाए. प्रदेश में 72.8 प्रतिशत ऐसा एरिया है, जहां सिर्फ 10% की बढ़ोतरी हुई है. यह बदलाव हमारी सरकार ने एक सही तरीके से फॉर्मूले पर किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.