हरियाणा में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को मिलेंगे GIS अकाउंट नंबर, कई सुविधाएं मिलना होगा आसान

चंडीगढ़ | हरियाणा में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. विभाग ने इन कर्मचारियों को नई सामूहिक बीमा योजना- 1985 के अनुसार ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम (GIS) अकाउंट नंबर आवंटित करने के निर्देश दिए हैं. यह आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डायट और SCERT गुरुग्राम को भेजा गया है.

school teacher

GIS नंबर का प्रारूप

हरियाणा सरकार को जानकारी मिली है कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से वर्षों से GIS की राशि कट रही है, लेकिन उन्हे अभी तक GIS अकाउंट नंबर नहीं मिले है. इसके कारण कर्मचारी की सेवानिवृत्ति या सेवा अवधि के दौरान यदि मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रितों को बीमा राशि के भुगतान में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है.

शिक्षा विभाग के अनुसार, GIS नंबर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने- अपने जिलों में बांटे जाएंगे. यह GIS नंबर का प्रारूप HREdu./वर्ष/जिला/GIS/नंबर होगा. यदि हम उदाहरण के तौर इसे समझे तो ये कुछ ऐसे होगा… यदि किसी कर्मचारी ने साल 2014 में हिसार जिले में ड्यूटी ज्वाइंन की है, तो उसका GIS HRE.du/2014/Hisar/GIS नंबर होगा.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

GIS नंबर अनिवार्य

शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार जिन कर्मचारियों को GIS नंबर नहीं मिले है, उन्हें जल्द- से- जल्द नंबर बांटे जाए. इसके अलावा नए ज्वाइंन कर्मचारियों को भी GIS नंबर लेना जरूरी किया गया है. GIS नंबर मिलते ही निर्धारित प्रपत्र से संबंधित पूरी जानकारी 10 दिनों के अंदर शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.