बिजली चोरी की सूचना देने पर मिलेगा 10 फीसदी इनाम, हरियाणा में बिजली विभाग की नई पहल

चंडीगढ़ | हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने हरियाणा में बिजली चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए है. अब बिजली चोरी करने वाले की सूचना देने पर वसूली का 10 % इनाम के रूप में शिकायत करने वाले को मिलेगा. निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली चोरी से संबंधित जानकारी गोपनीय रूप से देकर इस अभियान में अपना योगदान दे.

Electricity Board

गोपनीय रखी जाएगी पहचान

निगम के प्रवक्ता ने बताया कि नागरिक अब बिजली चोरी की शिकायत निम्न माध्यमों से दर्ज करा सकते है. निगम का पोर्टल xyz.uhbvn.org.in, टोल फ्री नंबर 18001807332, whatapp No- 91 1551900, ई- मेल [email protected] पर शिकायत कर सकते है. शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी. शिकायतों पर एक सप्ताह के अंदर छापेमारी और जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी, जिनकी निगरानी अधिकारियों की टीम करेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने किसानों को सुनाई बड़ी खुशखबरी, फैमिली आईडी से जुड़ा मामला

बिजली चोरी रोकना लक्ष्य

प्रवक्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिजली चोरी राज्य और राष्ट्र के विकास में बड़ी बाधा है. इस योजना का लक्ष्य बिजली चोरी रोकना और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है. लोगों की छोटी सी भागीदारी सूचना निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.